अवैध हथियार के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Palamu : पलामू एसपी के निर्देश पर हुसैनाबाद डीएसपी मोहम्मद याकूब ने अवैध हथियार के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए हुसैनाबाद अनुमंडल डीएसपी मोहम्मद याकूब ने बताया कि 19 जनवरी को हुसैनाबाद थाना अंतर्गत कजरात नावाडीह में दो गुटों के बीच अवैध शराब कारोबार की लेकर मारपीट की घटना हुई थी।

इस सबंध में दोनो पक्षों से प्राप्त आवेदन के आधार पर हुसैनाबाद थाना काड सं0-10/26 तथा 14/26 अंकित किया गया था। इसी प्रकार दिनांक 20.01.2026 को ए०के० सिंह कॉलेज जपला के कैंपस में छात्री के बीच परीक्षा देने के समय आपसी विवाद को लेकर छात्र आयुष कुमार सिंह उर्फ सिड्डू के झरा अपने अन्य दास्तों को कॉलेज कैंपस में बुलाकर छात्र सत्यम कुमार सिंह के साथ मारपीट किया गया एवम हवाई फायरिंग की घटना किया गया था जिसमें जख्मी छात्र सत्यम कुमार के प्राप्त आवेदन के आधार पर हुसैनाबाद थाना काड सं0-15/26 दर्ज किया गया। कांड के प्रारंभिक अनुसंधान के क्रम में उक्त दोनो घटना में हवाई फायरिंग करने की बात प्रकाश में आयी जिसके पश्चात अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हुसैनाबाद के नेतृत्व में घटना का त्वरित उडभेदन एवं अनुसचान हेतु एका एस०० आई०टी० टीम का गठन किया गया। एस० आई० टी० टीम के द्वारा मानवीय सूचना / तकनीकी शाखा के सहयोग एवम गुप्त सूचना के आधारा पर काड में अग्रतर कारवाई करते हुते दोनो काडों में शामिल कुल 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। सभी अभियुक्तो के द्वारा सबंधित काड में अपना-अपना अपराध स्वीकारोक्ति बयान में अपराध कारित करने की बात स्वीकार किया।

दोनो ही घटना में संयुक्त रुप से शामिल अभियुक्त रौशन कुमार सिंह के अपराध स्वीकातीति बयान के निशानदेही के आधार पर दोनो घटना में फायरिंग में प्रयोग किया गया देशी कट्टा तथा दो जिदा बरामद किया गया तथा घटना कारित करने में शामिल एक बाईक को भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार सभी अभियुक्तो को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

गिरफ्तारी व्यक्तियों में (01) रौशन कुमार सिंह, उम्र 22 वर्ष, पिता-रंजय सिंह, पता- महुअरी डिहरी, थाना- हुसैनाबाद, जिला-पलामू,(02) सत्यम कुमार सिंह, 21 वर्ष, पिता कुंदन सिंह, पता कजरात नवाडीह, थाना हुसैनाबाद जिला पलामू (03) लड्डु कुमार सिंह उर्फ मनीष कुमार सिंह, उम्र-25 वर्ष, पिता-राजेन्द्र कुमार सिंह, पता मझौली, थाना-हुसैनाबाद जिला-पलामू (04) दिपक कुमार सिंह, उम्र 23 वर्ष, पिता- दलभजन सिंह, पता-बिशुनुपुर, थाना-हुसैनाबाद, जिला-पलामू (05) चिकु उर्फ विकाश कुमार सिंह, उम्र-23 वर्ष, पिता सुरेन्द्र सिंह, ग्राम कुर्मीपुर थाना हुसैनाबाद, जिला पलामू के रहने वाले है। पकड़े गए व्यक्तियों के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा,दो जिंदा कारतूस जिसके पेंदे पर BMM KF लिखा हुआ,एक स्पलेडर प्लस मोटरसाईकिल सं० JH03 Q-6922 बरामद किया है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!