भीषण गर्मी से हलकान हुआ पलामू, शीतल पेय पदार्थों की बढ़ी बिक्री

Palamu : पलामू में गर्मी का तेवर अब सख्त होने लगा है। ऐसे में बाजार में कोल्डड्रिंक, खीरा ककड़ी समेत शीतल पेय पदार्थों की ब्रिकी शुरू हो गई है। मौसम के तेवर देख लोग परेशान होने लगे हैं। कहने को तो अभी मार्च का महीना ही चल रहा है। फिर भी शरीर को भेद देने वाली तेज धूप एवं उमस से लोगों को मई जून की याद दिला रही है और लोग आपस में चर्चा कर रहे हैं कि अप्रैल महीना का यह हाल है तो आने वाले मई- मई-जून में क्या हाल होगा।

गर्मी बढ़ने के साथ ही स्थानीय बाजारों में शीतल पेय पदार्थ गन्ने का रस, बेल का शर्बत, नीबू पानी, आम का जूस आदि की मांग बढ़ गई है। यही वजह है कि स्थानीय बाजार में इन पेय पदार्थो की दुकानें सज गई हैं और लोग खुद को गर्मी से राहत देने के लिए इसका सेवन भी कर रहे हैं। वहीं कोल्ड ड्रिंक की बिक्री भी खूब बढ़ गई है।वही दूसरी तरफ गर्मी के बढ़ते असर से सुबह 10 बजे से ही तेज धूप लोगों को तपाने लगी है।दोपहर 12 बजे से अपराह्न तीन बजे तक गर्मी और बढ़ जा रही है।

मनुष्य के साथ पशु पक्षियों की हालत भी गर्मी से पस्त होने लगी है।वही अप्रैल महीने की शुरूआत में बारिश होने से मौसम में ठंडक थी। वहीं अब मौसम साफ होते ही गर्मी ने भी अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। इसके चलते पेय पदार्थों की बिक्री तेज हो गई है। इस समय लोग होटलों और दुकानों पर पेय पदार्थ के साथ, गन्ने, नींबू आदि के ज्यूस का ज्यादा सेवन करते हुए देखे जा रहे हैं।

दुकानदारों का कहना है कि इस वर्ष गर्मी की शुरूआत से ही मौसम ठंडा होने के कारण उनका धंधा प्रभावित हो रहा था।लेकिन अप्रैल माह के शुरुआत से ही सूर्य की तेज तपन से गर्मी अपना रूप दिखाने लगी है।सूर्य की तीखीं किरणों से 41-42 डिसे को पार कर रहे तापमान ने गर्मी से लोगो को परेशान कर दिया है। हालत यह है कि थोड़ी दूरी का सफर तय करने के बाद ही गला सूखने लग रहा है जिसे तर करने के लिए लोग शीतल पेयज पदार्थ दुकानें की ओर रूख करने लगे हैं।

शाम होते ही शीतल पेय पदार्थों की दुकानों पर अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है।

स्वास्थ्य के लिए लाभदायक गन्ना

सदर अस्पताल के डाॅक्टर आरके रंजन ने बताया की कार्बोहाइड्रेट की प्रचुर मात्रा होने के कारण गन्ने का रस तुरंत शक्ति व स्फूर्ति प्रदान करता है। इसमें ढेर सारे खनिज तत्व व ऑर्गेनिक एसिड होने के कारण इसका औषधीय महत्व भी है। गन्ने का रस पेट, दिल, दिमाग, गुर्दे व आंखों के लिए लाभदायक है। गन्ने का रस हमेशा ताजा व छना हुआ ही पीना चाहिए। एसीडिटी के कारण होने वाली जलन में भी गन्ने का रस लाभदायक होता है। गन्ने के रस का सेवन यदि नींबू के रस के साथ किया जाए तो पीलिया जल्दी ठीक हो जाता है।

उन्होंने बताया कि प्राकृतिक शीतल पेय पदार्थ पीने से शरीर में पानी का लेवल सही रहेगा तथा स्वास्थ्य के लिए भी पेय पदार्थ लाभदायक है। इससे विटामिन सी एवं क्लोरीन की मात्रा बढ़ेगी। शुरुआत में ही लोग गर्मी से बचने के लिए सिर ढकने के लिए दुपट्टा, गमछा, छाता का प्रयोग करे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!