
फर्जी कागजात पर बेची गयी चोरी की 17 बाइक बरामद
Latehar:बारियातु पुलिस ने वाहन चोरी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चोरी की 17 बाइकें बरामद की है।शनिवार को थाना परिसर में प्रेस वार्ता आयोजित कर थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने बताया कि वाहन चोरी गिरोह के सदस्य अलग-अलग क्षेत्रों से बाइक चोरी कर उन्हें फर्जी कागजात तैयार कराने का झांसा देकर बारियातू थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सीधे-सादे ग्रामीणों को सस्ते दाम पर बेच रहे थे। ग्रामीणों को गुमराह कर अवैध तरीके से चोरी की बाइक खपाए जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की।
दो नामजद अभियुक्तों पर प्राथमिकी दर्ज, गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापामारी जारी।
इस मामले में कौआखाप निवासी साजिद अंसारी एवं ककराईगढ़ा निवासी रोहित कुमार के विरुद्ध बारियातु थाना काण्ड संख्या0 30/26 दिनांक 09.05.2026 धारा 303(2)/318(2)बी एन एसके तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जानकारी लातेहार एसपी को देते हुए बालूमाथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया। छापामारी दल द्वारा तत्वरित कारवाई करते हुए बारियातू थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सघन छापामारी अभियान चलाया एव सर्वसाधारण को सुचित किया गया जिसमें ग्रामीणों ने सहयोग करते हुए उक्त दोनो अभियुक्तों से खरिदा गया सभी कुल 17 मोटरसाइकिल बारियातु थाना को सुपुर्द किया।पुलिस अब बरामद वाहनों के इंजन एवं चेचिस नंबर के आधार पर उनके वास्तविक मालिकों की पहचान करने में जुटी है।थाना प्रभारी ने बताया कि आगे भी लगातार जांच और छापामारी अभियान जारी रहेगा।उन्होंने बताया कि नामजद अभियुक्त लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र के कौआखाप निवासी साजिद अंसारी (40) और रोहित कुमार (22) को पूर्व में घाघरा पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर गुमला मंडल कारा भेजा जा चुका है।छापामारी दल में थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान, कुन पुलिस अवर निरीक्षक अनुप कू कुमार, जितेंद्र कुमार, छोटु पंडा, कमलाकांत हजाम, सुशिला कुमार सिंह, दिनेश कुमार सहित थाना एवं मनातु पिकेट के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।





