पांकी : घरेलू विवाद में 40 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Palamu : पांकी थाना क्षेत्र के हुरलौंग गांव निवासी हरिहर भुइयां के पुत्र सुरेन्द्र भुइयां उम्र 40 वर्ष ने बीती रात घरेलू विवाद में आकर जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई।

उसकी गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों ने उसे इलाज के लिए पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद भी चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।वहीं घटना की जानकारी मिलने पर शनिवार की सुबह अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।

इस घटना के बाद से पांकी थाना की पुलिस घटना से संबंधित मामले की जांच कर रही हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!