सरस्वती विद्या मंदिर में सुवर्ण प्राशन संस्कार आयोजित, 54 विद्यार्थियों को दी गई खुराक

Latehar : सरस्वती विद्या मंदिर, लातेहार में गुरुवार को नवीन शैक्षणिक सत्र 2026–27 के तहत सुवर्ण प्राशन संस्कार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर कक्षा अरुण, उदय, प्रभात, प्रथम एवं द्वितीय के कुल 54 भैया-बहनों को आयुर्वेदिक परंपरा के अनुरूप सुवर्ण प्राशन की खुराक दी गई।

प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यालय भारतीय संस्कृति एवं आयुर्वेदिक परंपराओं को आधुनिक शिक्षा के साथ समन्वित करते हुए बच्चों के स्वस्थ भविष्य, रोग प्रतिरोधक क्षमता तथा समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।

विद्यालय परिवार ने इस आयोजन को बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!