
राज्यसभा चुनाव में बैद्यनाथ राम की ऐतिहासिक जीत, झामुमो कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

लातेहार: झारखंड से राज्यसभा चुनाव में बैद्यनाथ राम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 31 मतों से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की है। उनकी इस जीत को लातेहार जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। चुनाव परिणाम घोषित होते ही जिले भर में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
कार्यकर्ताओं ने जश्न मना रहे हैं और इसे संगठन की मजबूती तथा जनता के विश्वास की जीत बताया। झामुमो नेताओं ने कहा कि बैद्यनाथ राम के राज्यसभा पहुंचने से झारखंड, विशेषकर लातेहार जिले के विकास और जनहित के मुद्दों को संसद में मजबूती से उठाया जाएगा।
झामुमो के जिलाध्यक्ष सहित एहसान अंसारी झामुमो प्रखण्ड सचिव लातेहार व पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बैद्यनाथ राम को उनकी शानदार जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने विश्वास जताया कि वे राज्यसभा में झारखंड की जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाते हुए राज्य और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।




