
पलामू में भीषण वज्रपात, दर्जनों घायल, तीन की हालत गंभीर
Palamu : पलामू जिले के पाटन थाना अंतर्गत किशनपुर के नजदीक शुक्र बाजार पर शाम 5:00 बजे भीषण वज्रपात हुआ। इस घटना में दर्जनों लोग घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर बताई गई है।

वज्रपात होने के बाद तत्काल शुक्र बाजार पर एंबुलेंस भेजा गया। एंबुलेंस से सभी घायलों को मेदनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है।



