Accident : पलामू-गढ़वा में सड़क हादसा, 6 की मौत

पलामू : पांकी–मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर हादसा: स्कॉर्पियो–बाइक की टक्कर में 2 युवकों की मौत, एक घायल

Pankaj Prasun @ United Palamu

Palamu : पांकी–मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर पिपरा कोनवाई के समीप शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। स्कॉर्पियो और बाइक के बीच हुई आमने–सामने की टक्कर में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए मेदिनीनगर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिपरा कोनवाई के पास तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो और बाइक की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पांकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को तत्काल पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बाइक सवार दोनों युवकों की हालत गंभीर बताते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर किया। हालांकि एंबुलेंस से ले जाने के दौरान रास्ते में ही दोनों युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान भरत कुमार (पिता शंभू साव), ग्राम नूरू एवं व्यास यादव (पिता अर्जुन यादव), ग्राम सराइडीह के रूप में हुई है।

दुर्घटना में घायल स्कॉर्पियो चालक का इलाज पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही समाजसेवी विद्यासागर पांडे,मिथलेश यादव विधायक के मीडिया प्रभारी कार्तिक सिंह सहित कई लोग अस्पताल पहुंचे और मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। भाजपा नेत्री लवली गुप्ता ने बताया कि घायलों को समय पर एंबुलेंस के माध्यम से मेदिनीनगर भेजते हुए बेहतर इलाज की पूरी व्यवस्था की गई थी। सभी ने इस हृदयविदारक घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।

गढ़वा : ट्रक की टक्कर के बाद घर में घुसी स्कॉर्पियो, 4 की मौके पर मौत

गढ़वा जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। सदर थाना क्षेत्र के बेलचम्पा गांव में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो को अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक घर में जा घुसी। इस दर्दनाक हादसे में वाहन में सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।ट्रक की टक्कर के बाद स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान घर में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। हालांकि घर को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र के लोवर पांडू निवासी नरेंद्र कुमार पासवान (30 वर्ष) और जितेंद्र कुमार पासवान (28 वर्ष) तथा भंडार गांव निवासी बादल पासवान (18 वर्ष) और विकी पासवान (18 वर्ष) के रूप में हुई है। सभी लोग एक स्कॉर्पियो वाहन से बिलासपुर में आयोजित एक समारोह से अपने गांव लौट रहे थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!