Accident : भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Bhopal : भोपाल के बैरसिया में मकर संक्रांति के दिन पिकअप और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने टक्कर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के 12 लोग घायल हुए, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। राजधानी भोपाल के ग्रामीण क्षेत्र बैरसिया थाना अंतर्गत बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 12 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 10 लोग लोडिंग वाहन में सवार थे और दो लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। लोडिंग वाहन में सवार सभी 15 लोग एक ही परिवार के थे और गुरुवार को मकर संक्रांति के अवसर पर नर्मदापुरम में नर्मदा स्नान करने जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीत्कार मच गई। घटना की सूचना मिलने के बाद देर रात बैरसिया एसडीएम आशुतोष शर्मा, विधायक विष्णु खत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चौरसिया सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी अस्पताल पहुंचकर घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। हादसा लोडिंग वाहन के तेज रफ्तार में होने के कारण घटित होना बताया जा रहा है। हालांकि घायलों के बयान अभी नहीं हो सके हैं। स्थिति ठीक होने के बाद बैरसिया पुलिस सभी घायलों के बयान दर्ज करेगी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!