Air Strick: सीरिया में अमेरिका ने आईएसआईएस के कई ठिकानों पर की बमबारी

Newyark : अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सीरिया में इस्लामिक स्टेट के कई ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए हैं. यह कार्रवाई ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक के तहत की गई, जिसका मकसद क्षेत्र में सक्रिय आतंकी नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करना था. यह अभियान आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका की निरंतर प्रतिबद्धता का हिस्सा है. इस कार्रवाई का मकसद अमेरिकी सैनिकों और सहयोगी बलों पर होने वाले आतंकी हमलों को रोकना, भविष्य के खतरों को खत्म करना और क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करना है. CENTCOM ने दो टूक कहा, जो भी हमारे सैनिकों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा, उसे दुनिया के किसी भी कोने में ढूंढकर खत्म किया जाएगा.ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक की शुरुआत 19 दिसंबर 2025 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर की गई थी. यह फैसला 13 दिसंबर 2025 को सीरिया के पलमायरा में हुए ISIS हमले के बाद लिया गया, जिसमें दो अमेरिकी सैनिकों और एक अमेरिकी नागरिक की मौत हो गई थी. मारे गए सैनिकों की पहचान आयोवा नेशनल गार्ड के 25 वर्षीय सार्जेंट एडगर ब्रायन टोरेस टोवार और 29 वर्षीय सार्जेंट विलियम नाथानियल हॉवर्ड के रूप में हुई थी. ये दोनों सैनिक अमेरिका के उस सैन्य दल का हिस्सा थे, जिसे इस साल की शुरुआत में मध्य पूर्व में तैनात किया गया था.

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!