Alia Bhatt : बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट साल 2026 में कई फिल्मों में आएगी नजर

Mumbai : बॉलीवुड की लेडी सुपरस्टार आलिया भट्ट साल 2026 में कई फिल्मों से अपने फैंस का दिल जीतती हुई नजर आएंगी. उनकी फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार है.आलिया भट्ट की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की काफी चर्चा हो रही है. ये पिक्चर 14 अगस्त 2026 को रिलीज हो सकती है. इसमें एक्ट्रेस अपने पति रणबीर कपूर और विकी कौशल के साथ नजर आएंगी. इसका डायरेक्शन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं. लंबे वक्त से आलिया भट्ट यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिर्स की फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर भी चर्चा में हैं. ये पिक्चर भी 2026 में ही रिलीज होगी. इसमें आलिया के साथ एक्ट्रेस शरवरी वाघ भी अहम किरदार में दिखाई देंगी.आलिया और रणबीर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट 1’ को काफी पसंद किया गया था. अब इसका दूसरा पार्ट ‘ब्रह्मास्त्र- पार्ट टू: 2 देव’ आएगा. हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है.इन तीन फिल्मों के अलावा आलिया 2026 में एक और फिल्म में नजर आ सकती हैं. इसका नाम है ‘जी ले जरा’. जी ले जरा का डायरेक्शन फरहान अख्तर कर रहे हैं. ये पिक्चर पहले से ही साल 2026 में रिलीज होने के लिए शेड्यूल्ड है. हालांकि रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है.

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!