
Asam : काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर प्रोजेक्ट का पीएम मोदी आज करेंगे भूमि पूजन
Dispur : असम का काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर प्रोजेक्ट चर्चा में है। पीएम मोदी आज 18 जनवरी इस प्रोजेक्ट के लिए भूमि पूजन भी करेंगे। इसकी लागत 6,950 करोड़ रुपए है। इस प्रोजेक्ट के तहत NH-715 के कालियाबोर-नुमालीगढ़ सेक्शन को चार लेन का बनाना है। इस प्रोजेक्ट को कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स (CCEA) से 1 अक्टूबर, 2025 को मंजूरी मिली थी।
काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर प्रोजेक्ट नागांव, कार्बी आंगलोंग और गोलाघाट जिलों से होकर गुजरेगा और इससे ऊपरी असम, खासकर डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया की कनेक्टिविटी सुधर जाएगी। इसकी वजह से जाखलाबन्धा और बोकाखाट में बाईपास बनाए जाएंगे, जो शहरों की भीड़ को कम करेंगे और स्थानीय लोगों का जीवन सरल हो सकेगा। इससे शहर के अंदर आवाजाही सुधरेगी। वहीं काजीरंगा पार्क के जानवरों की आवाजाही भी सुरक्षित हो सकेगी।
NH-715 (पुराना NH-37) का मौजूदा कालियाबोर-नुमालीगढ़ सेक्शन 2 लेन वाली एक सड़क है। जो नागांव जिले के जाखलाबन्धा और गोलाघाट जिले के बोकाखाट के घनी आबादी वाले इलाकों से गुजरती है। इस हाईवे का बड़ा हिस्सा काजीरंगा नेशनल पार्क से होकर गुजरता है या पार्क की दक्षिणी सीमा के साथ-साथ चलता है।





