Bangal Election : बीजेपी ने जारी की 19 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट

Kolkatta : पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 19 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। बीजेपी ने आरजी कर रेप पीड़िता की मां को भी टिकट दिया है। पीड़िता की मां पानीहाटी से चुनाव लड़ेंगी। कूचबिहार दक्षिण से रथीन्द्र नाथ बोस को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, राजगंज से दिनेश सरकार (हराधन सरकार) को चुनाव लड़ने का मौका मिला है। हरिपाल से मधुमिता घोष को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। इंग्लिश बाजार से अमलन भादुरी को टिकट मिला है।

पानीहाटी से बीजेपी ने रत्ना देबनाथ को उम्मीदवार बनाया है। शांतिपुर से स्वपन दास को प्रत्याशी बनाया गया है। हावड़ा मध्य से बिप्लब मंडल, इस्लामपुर से चित्रजीत रॉय, नलहाटी से अनिल सिंह को टिकट मिला है। सिंगूर से अरूप कुमार दास और सैंथिया से कृष्णा कांत साहा चुनाव लड़ेंगे।

इससे पहले बीजेपी ने बंगाल चुनाव के लिए 111 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक माथाभंगा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। राज्यसभा की पूर्व सांसद रूपा गांगुली को सोनारपुर दक्षिण से मैदान में उतारा गया। वहीं, कलिम्पोंग विधानसभा सीट के लिए पूर्व हॉकी खिलाड़ी भारत छेत्री को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि पार्टी ने दार्जिलिंग से नोमान राय को अपना उम्मीदवार बनाया है। 294 सदस्यों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए अगले महीने की 23 और 29 तारीख को दो चरणों में चुनाव होंगे। वोटों की गिनती 4 मई को होगी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!