Banka-Bihar : चिरंजीवी कुमार ने 755 रैंक हासिल कर यूपीएससी सिविल सेवा एग्जाम में लहराया परचम

Patna : संघ लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित सिविल सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में देवघर जिले से सटे बांका जिले के कोल्हासर गांव निवासी देवनारायण यादव के पुत्र चिरंजीवी कुमार ने ऑल इंडिया रैंक 755 प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार और क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी है। यूपीएससी का अंतिम परिणाम आज जारी किया गया, जिसमें कुल 958 उम्मीदवारों को आईएएस, आईपीएस, आईएफएस सहित विभिन्न केंद्रीय सेवाओं के लिए अनुशंसित किया गया है। टॉप रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों में अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक 1 प्राप्त किया है। चिरंजीवी कुमार की यह सफलता कठिन परिश्रम, लगन और सही दिशा में प्रयासों का उत्कृष्ट उदाहरण है।

चिरंजीवी कुमार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अद्वैत मिशन हाई स्कूल, शिवधाम से पूरी की। उन्होंने 12वीं कक्षा रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ, देवघर से उत्तीर्ण की। उच्च शिक्षा के लिए वे दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित हंसराज कॉलेज में स्नातक की डिग्री हासिल की। उनकी यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनकी सफलता की मजबूत नींव साबित हुई। परिवार और स्थानीय लोगों ने चिरंजीवी की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है। स्थानीय लोगों ने कहा,यह हमारे गांव और जिले के लिए बहुत बड़ी बात है। चिरंजीवी ने साबित कर दिया कि मेहनत और समर्पण से कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है। यूपीएससी की इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति मिलेगी, और चिरंजीवी कुमार भी जल्द ही अपनी पसंद की सेवा में शामिल होंगे।बांका जिला प्रशासन और स्थानीय शिक्षा जगत ने भी चिरंजीवी कुमार को बधाई दी है तथा उन्हें जिले का गौरव बताया है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!