Brawn Sugar Smuggling : ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur : उलीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकोसाई इलाके में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ऑटाे पर ब्राउन शुगर बेच रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले का खुलासा गुरुवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेसवार्ता के दौरान किया।उलीडीह थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शंकोसाई क्षेत्र में एक ऑटाेके माध्यम से ब्राउन शुगर की अवैध बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उलीडीह रोड नंबर एक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक ऑटाेको रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन ऑटाे चालक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर पुष्पांजलि अपार्टमेंट के पास से ऑटाे चालक और उसमें सवार अन्य दाे लाेगाें को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बिहार के पटना आलमगंज चरीटांड़ निवासी सुशांत साव (18), अंशु कुमार (19) और मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड कुंवर बस्ती निवासी पंकज साव (31) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपितों के पास से दो प्लास्टिक की पाउच में रखा कुल 10 ग्राम ब्राउन शुगर, तीन मोबाइल फोन और एक ऑटो बरामद किया है।सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि सभी आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!