Chainpur : जलसहिया ने सच्चा आईना यूट्यूब चैनल पर दर्ज कराया मामला

Palamu : चैनपुर थाना क्षेत्र के नेउरा पंचायत की जलसहिया यासमीन बीवी ने मंगलवार को सच्चा आईना न्यूज चैनल के खिलाफ बदनाम करने की नीयत से न्यूज चलाने का मामला दर्ज कराया है। इसमें जलसहिया ने कहा है कि 15 फरवरी की रात करीब 1:30 बजे उसके घर के बाहर शोर शराबा हो रहा था। जब वह बाहर निकली तो उसके पति साबिर अंसारी समेत कई लोग पेयजल स्वच्छता अभियान के कनीय अभियंता सतीश कुमार को घेर कर खड़े दिखे। एक ही विभाग में काम करने के कारण वह बचाने गई। इसका कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया। इस वीडियो को सच्चा आईना यूट्यूब चैनल के पत्रकार ने बदनाम करने की नीयत से चैनल पर चलाया एवं कहा कि पति को दावत पर भेज कर जेई को घर बुलाकर रंगरैली मना रही थी। इस घटना से मेरी मान प्रतिष्ठा का हनन हुआ है तथा मैं तनाव में हूं। आवेदन में उसने कहा है कि हुसैनाबाद की जलसहिया ने भी इसे वीडियो को वायरल किया है। जिस कारण में तनाव में हूं। उसने उचित कार्रवाई की मांग की है। इधर इस संदर्भ में चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि जलसहिया के आवेदन पर चैनपुर थाना कांड संख्या 45/ 26 दर्ज कर कार्रवाई की जा रही हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!