Chainpur : सड़क दुर्घटना में 15 वर्षीय किशोर घायल, हालत गंभीर
Palamu : चैनपुर थाना क्षेत्र के नेउरा गांव निवासी उल्फत अंसारी के पुत्र अलीम मोहम्मद गुरुवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि घर में कोई नहीं था सभी घर के गार्जियन काम करने गए थे। इसी बीच अलीम मोहम्मद घर से मोटरसाइकिल लेकर घूमने निकला था। घर से जैसे ही वह मोटरसाइकिल लेकर निकला कुछ दूर पर जाकर वह अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर घायल अलीम मोहम्मद को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।



