
Chhatarpur : डिग्री कॉलेज के पूर्व सचिव के पुण्यतिथि पर आयोजित होगा रक्तदान शिविर
Palamu : गुलाबचंद प्रसाद अग्रवाल कॉलेज, सड़मा छतरपुर पलामू में कॉलेज के संस्थापक सचिव श्रद्धेय स्मृति शेष सत्यदेव प्रसाद अग्रवाल जी की पुण्य तिथि पर दिनांक 25 दिसंबर 2025 गुरुवार को कॉलेज परिसर में श्रद्धांजलि सभा एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।इस संबंध में कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि यह शिविर संस्थापक सचिव की स्मृति को समर्पित है, जिनका जीवन शिक्षा, सेवा और समाज कल्याण के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। उनके बताए मार्ग पर चलते हुए मानवता की सेवा के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि रक्तदान शिविर में कॉलेज के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं आम नागरिक स्वेच्छा से भाग ले सकेंगे। शिविर के दौरान सभी आवश्यक चिकित्सकीय मानकों एवं सुरक्षा नियमों का पूर्ण पालन किया जाएगा।
प्रभारी प्राचार्य अखिलेश कुमार सिंह ने क्षेत्र के युवाओं एवं सामाजिक संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रक्तदान जैसे पुण्य कार्य में सहभागिता निभाने की अपील की है।





