Cold Day: झारखंड सहित 10 राज्यों में हांड कंपा देने वाली ठंड, आज कोल्ड डे जैसी स्थिति

New Delhi : उत्तर भारत में हांड कंपा देने वाली ठंड और दक्षिण भारत में बारिश का अनुमान है। दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में सुबह के समय घना कोहरा पड़ने की चेतावनी जारी की गई है। उत्तराखंड, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में आज 8 तारीख को कोल्ड डे जैसी स्थिति रहने की संभावना है।

इन राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट

8-10 जनवरी के दौरान पूर्वी राजस्थान, बिहार, पंजाब,हरियाणा-चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की बहुत संभावना है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा 12 तारीख तक घना कोहरा पड़ सकता है।

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग ने कहा कि 8-11 जनवरी के दौरान तमिलनाडु में और 10 जनवरी को केरल और माहे में कुछ जगहों पर गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ भारी बारिश होने की बहुत संभावना है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!