Colkatta : एक करोड़ से अधिक नकद और हथियार बरामद

Kolcutta : विधानसभा चुनाव से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोलकाता के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर एक करोड़ रुपये से अधिक नकद राशि और हथियार बरामद किए हैं। अधिकारियों ने गुरुवार सुबह यह जानकारी दी।

जांच एजेंसी के अनुसार, बेहाला क्षेत्र में एक कंपनी से जुड़े अधिकारी के घर से करीब 1.20 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए। इसके अलावा कसबा स्थित व्यवसायी बिस्वजीत पोद्दार के आवास पर की गई तलाशी के दौरान हथियार भी जब्त किए गए।

सूत्रों के मुताबिक, ईडी की टीम ने बुधवार सुबह से दक्षिण कोलकाता के कासबा और बालीगंज क्षेत्र में कथित सिंडिकेट गतिविधियों से जुड़े सोनापप्पू नामक व्यक्ति से संबंधित कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

जांच के दौरान एजेंसी को जानकारी मिली थी कि निर्माण कंपनियों से बड़ी मात्रा में धन उगाही कर उसे बिचौलियों के माध्यम से आगे पहुंचाया जा रहा था। इसी सूचना के आधार पर सोनापप्पू के आवास समेत कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया।

इसके अतिरिक्त बालीगंज में एक ठेकेदार के कार्यालय में भी जांच की गई। अधिकारियों ने बताया कि बेहाला स्थित जॉय कामदार के घर से यह नकद राशि बरामद हुई, जो संबंधित कंपनी से जुड़े बताए जा रहे हैं।

ईडी अधिकारियों ने तलाशी के दौरान एक हथियार बरामद होने की भी पुष्टि की है, हालांकि उसके संबंध में विस्तृत जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

सूत्रों का यह भी दावा है कि सोनापप्पू का दक्षिण कोलकाता के एक तृणमूल कांग्रेस नेता से करीबी संबंध बताया जाता है, जिनसे हाल ही में ईडी ने पूछताछ की थी। हालांकि इस मामले में किसी प्रत्यक्ष संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!