DGCA ने इंडिगो पर की सख्त कार्रवाई, 22.2 करोड़ रुपये का लगाया जुर्माना

New Delhi : नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इंडिगो पर सख्त कार्रवाई की है। विमानन नियामक ने पिछले माह उड़ानों में भारी व्यवधान के लिए इंडिगो एयरलाइन पर 22.2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शनिवार को जारी एक बयान में बताया कि विमानन नियामक डीजीसीए ने दिसंबर 2025 के दौरान इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों में व्यापक देरी और रद्दीकरण के मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए कंपनी पर कुल 22.20 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। डीजीसीए ने यह कदम यात्रियों को हुई भारी असुविधा और परिचालन स्तर पर गंभीर खामियों के मद्देनजर उठाया है।

मंत्रालय ने बताया कि M/s इंडिगो की उड़ानों में पिछले साल 3 से 5 दिसंबर के बीच हुई अव्यवस्था की समीक्षा के लिए गठित चार सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की है। समिति का गठन नागर विमानन मंत्रालय के निर्देश पर डीजीसीए के द्वारा किया गया था। इस अवधि में इंडिगो की 2,507 उड़ानें रद्द हुईं और 1,852 उड़ानों में देरी रही, जिससे तीन लाख से अधिक यात्री प्रभावित हुए।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के मुताबिक जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि उड़ानों को जरूरत से ज्यादा कसकर प्लान किया गया था। नियमों की तैयारी ठीक से नहीं की गई थी। कंपनी के इस्तेमाल हो रहे सॉफ्टवेयर में भी कमियां थीं। साथ ही प्रबंधन और संचालन पर सही नियंत्रण नहीं रखा गया। इन सभी कारणों से इंडिगो के उड़ानों में भारी अव्यवस्था पैदा हुई। समिति के मुताबिक उड़ान ड्यूटी समय से जुड़े नियमों को सही ढंग से लागू नहीं किया गया, जिससे पूरा संचालन बिगड़ गया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!