Dhurki-Garhwa सड़क हादसे में युवक की मौत, एक घायल

Ranchi : जिले के धुरकी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार, दुशैया गांव निवासी 30 वर्षीय धर्मजीत भुइयां अपने रिश्तेदार संदीप भुइयां के साथ बाइक से मुड़ी सेमर की ओर जा रहे थे।इसी दौरान धुरकी-बिलासपुर मुख्य पथ पर सामने से आ रहे वाहन से बचने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई।

हादसे में धर्मजीत भुइयां की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि संदीप भुइयां गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से उसे इलाज के लिए श्री बंशीधर नगर भेजा गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया।घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!