G. N. Convent School : गढ़वा के एसडीओ संजय कुमार ने कहा : टीचर्स ट्रेनिंग कार्यशाला से बढ़ता है शिक्षकों का कौशल और ज्ञान

जीएन कान्वेंट स्कूल में पांचवा शिक्षक प्रशिक्षण
कार्यशाला संपन्न

Gadhwa : स्थानीय जीएन कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में इनहाउस टीचर्स ट्रेनिंग वर्कशॉप का कार्यक्रम आयोजित गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा संजय कुमार पाण्डेय उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार पाण्डेय, विद्यालय के निदेशक सह शिक्षाविद मदन प्रसाद केशरी व उपप्रधानाचार्य बसन्त ठाकुर के द्वारा सम्मिलित रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। साथ ही मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सरस्वती वंदना की गयी। मुख्य अतिथि ने कहा कि टीचर्स ट्रेनिंग कार्यशाला शिक्षकों के कौशल और ज्ञान को बढ़ाने, नई शिक्षण तकनीक से अपडेट रखने, छात्रों से बेहतर जुड़ाव बनाने और स्कूल के माहौल के अनुसार शिक्षा प्रदान देने के लिए जरूरी है। छात्र बेहतर सीख सके और शिक्षा का स्तर सुधर सके। मुख्य अतिथि ने कहा कि टीचर्स ट्रेनिंग शिक्षकों के आत्मविश्वास को बढ़ाती है और उन्हें लगातार बदलते समय के अनुसार खुद को ढालने में मदद करती है क्योंकि शिक्षा एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है।

निदेशक मदन केशरी ने कहा

निदेशक मदन केशरी ने कहा कि बहुमूल्य सुझाव विद्यालय परिवार का हमेशा पथ प्रदर्शन करता रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित शिक्षक, छात्रों की जरूरत को समझ कर उन्हें रुचिकर और प्रभावी तरीके से पढ़ा पाते हैं, जिससे छात्र विषय में गहराई से जुड़ते हैं। उन्होंने कहा कि टीचर्स ट्रेनिंग सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ वास्तविक जीवन से जुड़ी व्यवहारिक शिक्षा के तरीके खोजने में मदद करती है जो छात्रों के लिए जीवन में उपयोगी होती।आज का विषय वैल्यू एजुकेशन रहा।

वरिष्ठ शिक्षकों को शाल व अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित

अच्छे कार्य करने वाले वरिष्ठ शिक्षकों को शाल व अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।रिसोर्स पर्सन के रूप में पीजीटी शिक्षिका नीरा शर्मा एवं टीजीटी शिक्षक खुर्शीद आलम द्वारा वैल्यू एजुकेशन टॉपिक व्यक्त की गई।मंच संचालन कृष्ण कुमार जबकि धन्यवाद ज्ञापन संतोष प्रसाद ने किया। राष्ट्रगान के पश्चात कार्यशाला के समापन की घोषणा की गई।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!