Gadhwa : महिला ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर की आत्महत्या
Palamu : गढ़वा जिले के बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव निवासी विजय पासवान की 22 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी कुमारी ने मानसिक तनाव में आकर जहरीला पदार्थ का सेवन कर ली। जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई।इसके बाद परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी व पुलिस जवान विकास कुमार,महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।





