Gadhwa : नगर निकाय चुनाव पर झामुमो ने खोला पत्ता, संतोष केशरी के नाम पर बनी सहमति

  • पूर्व मंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिया भारी बहुमत से जिताने का निर्देश
  • Gadhwa : नगर निकाय चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न राजनीतिक दलों में प्रत्याशी चयन के लिए काफी जद्दोजहद चल रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार की देर रात्रि तक चली को लंबे मंथन के बाद झामुमो की ओर से निवर्तमान अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष केशरी को पार्टी समर्थित प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है। शनिवार को झामुमो जिला कमिटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर यह जानकारी दी।

झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर जिला अध्यक्ष शंभू राम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर की उपस्थिति में जिला सचिव, सरीफ अंसारी, केंद्रीय समिति सदस्य,पार्टी के नगर परिषद अध्यक्ष, सचिव, नगर परिषद क्षेत्र के सभी 21 वार्डों के अध्यक्ष एवं सचिवों के साथ बैठक आयोजित की गई। करीब 8 घंटे तक चली इस बैठक में काफी मंथन के बाद सर्व समिति से गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष केशरी को पार्टी समर्थित प्रत्याशी घोषित किया गया।

बैठक में अध्यक्ष पद प्रत्याशी के रूप में संतोष केसरी, अनीता दत्त, कंचन साहू जितेंद्र सिन्हा व मासूम खान का नाम आया था। देर रात्रि तक चली इस बैठक में काफी जद्दोजहद व गहन विचार विमर्श के बाद सर्वसम्मति से संतोष केसरी के नाम पर सहमति बनी।

मौके पर पूर्व मंत्री श्री ठाकुर ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी समर्थित प्रत्याशी संतोष केशरी को तन, मन से समर्पित होकर भारी बहुमत से जीत दिलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी जिला कमेटी के सभी पदाधिकारी, सदस्य, नगर कमेटी का पदाधिकारी एवं सदस्य सभी लोग पूरी तरह से समर्पित होकर कार्य करें एवं संतोष केसरी को भारी बहुमत से जिताएं। पूर्व मंत्री ने इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को कई आवश्यक दिशा- निर्देश भी दिया।

बैठक में मुख्य रूप से केन्द्रीय सदस्य मदनी खान, तनवीर आलम खान, मनोज ठाकुर, जवाहर पासवान, परेश कुमार तिवारी, नसीम अख्तर, शांति देवी, धीरेन्द्र चौबे, चंदन जायसवाल, आशीष अग्रवाल, संजय कुमार कांस्यकार, रेखा चौबे, अंजलि गुप्ता, अराधना सिंह, पंचम सोनी, निलू खान, अंजु केशरी, रंथा नायक, हीरालाल गौंड, गांधी पासवान, रवि कुमार, सुजीत चन्द्रवंशी, मनोज कुमार, राहुल जायसवाल, राजु कुमार चन्द्रवंशी, परमेश कुमार, महफुज कुरैशी, सुमीत पाल, राजेश कुमार, मनीष कमलापुरी, सन्नी चन्द्रवंशी, ज्योति प्रकाश केशरी, इमराम, इमाम हुसैन, शिबू खान, राजा सिंह, मयंक द्विवेदी, प्रियम सिंह, आर्यन सिंह, आनन्द दास, मुन्ना कुमार सिंह, नवीन तिवारी, विवेक सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!