Gadhwa : तिलदाग मोड़ के पास बारातियों से भरी बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, आधा दर्जन घायल

Palamu : गढ़वा जिले के तिलदाग मोड़ के समीप हुई सड़क दुर्घटना में बारातियों से भरी एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में करीब आधा दर्जन बाराती घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया।अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद एक किशोरी की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घायल किशोरी की पहचान भवनाथपुर थाना क्षेत्र के मझीगावा गांव स्वर्गीय उपेंद्र चौरसिया की पुत्री नीतू कुमारी निवासी के रूप में की गई है।उसका इलाज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार भवनाथपुर के मझीगावा गांव से एक बारात पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के तालापड़ा गांव जा रही थी।

इसी दौरान तिलदाग मोड़ के पास सामने से आ रही एक ट्रक से बोलेरो की टक्कर हो गई, जिससे वाहन में सवार कई लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!