Housing Colony : घर में फांसी लगाकर युवती ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Palamu : शहर थाना क्षेत्र के हाउसिंग कलोनी में एक लड़की ने मानसिक तनाव में आकर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी शहर थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार, टिओपी 3 प्रभारी मंटू कुमार सिंह और टाइगर मोबाइल के जवान रिंकू शुक्ला घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी लेकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजने की प्रक्रिया में जुट गए हैं।

इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!