
Husenabad : स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Palamu : पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला–छतरपुर मुख्य सड़क पर गम्हरिया गांव के पास स्कूल बस और बाइक की सोमवार को टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक धर्मेन्द्र यादव, निवासी छपारदग सिकनी की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया, मौके पर थाना प्रभारी सोनू चौधरी पहुंचे। बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं।




