
Husenabad : बढ़ती ठंड व शीतलहर को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीओ ने आमजनों से किया सावधान रहने की अपील
Palamu : अनुमण्डल क्षेत्र में लगातार बढ़ रही ठंड और शीतलहर को देखते हुए अनुमण्डल पदाधिकारी ने आम जनता के लिए आवश्यक सावधानियों को लेकर आम सूचना जारी की है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि शीतलहर के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, विशेषकर सुबह और शाम के समय घर से बाहर न निकलें। एसडीओ ने कहा है कि ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें तथा बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। अलाव या हीटर का प्रयोग करते समय पर्याप्त वायु संचार का ध्यान रखना जरूरी है, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।साथ ही, खांसी, जुकाम, कमजोरी या सांस लेने में कठिनाई जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की सलाह दी गई है। किसी भी आपात स्थिति में स्वास्थ्य विभाग की 108 एंबुलेंस सेवा पर कॉल करने को कहा गया है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आम लोगों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।





