Iran ने अमेरिकी युद्धपोत पर मिसाइल दागी, वाशिंगटन ने 5 टैंकर तबाह किए

Tehran : होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर फरवरी अंत से छिड़ी जंग ने समूचे मध्य पूर्व को संकट में धकेल दिया है। ईरान हमले के जवाब में अमेरिका के सहयोगी देशों को बेखौफ होकर निशाने पर ले रहा है। अमेरिकी सेना का कहना है कि ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के अमेरिकी नौसेना के युद्धपोत पर बैलिस्टिक मिसाइल हमले के बाद उसने तेहरान के कच्चे तेल ले जाने वाले पांच टैंकरों को नष्ट कर दिया है। अमेरिकी हमलों के जवाब में आईआरजीसी ने कहा कि उसने जॉर्डन में अमेरिकी सैनिकों वाले एक बेस पर हमला किया। इस बीच हूती ने सऊदी अरब पर हमला किया है। अल जजीरा और सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

रिपोर्ट के अनुसार, आईआरजीसी की नौसेना ने कुवैत और बहरीन में तेल टैंकरों के क्रू को अपने जहाज छोड़ने की चेतावनी भी दी। साथ ही ऐसा न करने पर जहाजों पर हमला करने की धमकी दी। इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने तेहरान को चेतावनी दी है कि अमेरिकी युद्धपोतों पर हमले की कोशिश के जवाब में वाशिंगटन ईरानी तेल टैंकरों पर हमले जारी रखेगा। अमेरिकी सेना के मध्य कमान (सेंटकॉम) ने मंगलवार को पुष्टि की कि उसने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स से जुड़े पांच तेल टैंकरों को नष्ट कर दिया है। सेंटकॉम ने कहा कि यह हमले हाल के दिनों में अमेरिकी युद्धपोत पर ईरान के मिसाइल हमलों के जवाब में किए गए थे।

सेंटकॉम के अनुसार, चार टैंकरों पर ओमान की खाड़ी और पांचवें टैंकर को खार्ग द्वीप के पास निशाना बनाया गया। खार्ग द्वीप फारस की खाड़ी में स्थित है और कच्चे तेल के निर्यात के लिए ईरान का मुख्य टर्मिनल है। आरोप है कि ये जहाज ईरान के शैडो फ्लीट (गुप्त बेड़े) का हिस्सा थे। सेंटकॉम ने कहा कि अमेरिकी सेना ने टैंकरों पर हमला करने से पहले उनके चालक दल को टैंकर छोड़ने का निर्देश दिया था।

आईआरजीसी ने दावा किया है कि अमेरिका के हालिया हमलों का जवाब दिया गया है। जॉर्डन में अमेरिकी डिस्ट्रॉयर (युद्धपोतों) को निशाना बनाया गया। यह युद्धपोत बैलिस्टिक मिसाइलें ले जा रहे थे। अमेरिका ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। जॉर्डन का कहना है कि उसने ईरान से दागी गई 20 में से 18 बैलिस्टिक मिसाइलों को रोककर नष्ट कर दिया। जॉर्डन के सशस्त्र बलों के प्रवक्ता का कहना है कि पिछले कुछ घंटों में देश पर ईरानी क्षेत्र से मिसाइल हमला हुआ है।

विज्ञापन

प्रवक्ता ने कहा कि जॉर्डन के एयर डिफेंस सिस्टम ने 20 बैलिस्टिक मिसाइलों का मुकाबला किया और उनमें से 18 को सफलतापूर्वक रोककर नष्ट कर दिया, जबकि दो मिसाइलें आबादी वाले इलाकों से दूर गिरीं। प्रवक्ता ने कहा कि जॉर्डन की सेना ने खतरे का सामना किया। उन्होंने बताया कि इस हमले में किसी की जान नहीं गई।

ईरान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि वह अपनी संप्रभुता और राष्ट्रीय हितों की मजबूती से रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस बीच अमेरिकी सेना ने मंगलवार को कहा कि जुलाई की शुरुआत से अब तक यूएस सेना के 26 और जवान घायल हुए हैं। लेकिन इस विवरण में घायल होने की जगह और तारीख के बारे में जानकारी नहीं दी गई। सेना के कैजुअल्टी डेटाबेस में इन घटनाओं को ओवरसीज ऑपरेशन्स (विदेश में चलाए जा रहे ऑपरेशन) की श्रेणी में रखा गया है। पेंटागन ने 7 जुलाई से मिडिल ईस्ट और ईरान युद्ध में हुई चोटों और मौतों के लिए इसी शब्द का इस्तेमाल किया है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!