Jharkhand : गढ़वा में हुआ होश उड़ाने वाली घटना, प्रशासन के कार्रवाई की हो रही चारो ओर चर्चा

Ranchi : गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत अवस्थित होटल SNC एवं अन्य होटलों में अनैतिक गतिविधियों की गुप्त सूचना 6 April को गढ़वा पुलिस को प्राप्त हुई, जिसमें नाबालिक लड़का एवं लड़कियों को बिना वैध पहचान पत्र के ठहराने तथा अनैतिक संबंध बनाने हेतु कमरा उपलब्ध कराया जा रहा था। पुलिस अधीक्षक, गढ़वा के निर्देश पर उक्त सूचना के सत्यापन, उल्लेखित होटलों का भौतिक निरीक्षण एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमंडल पदाधिकारी, गढ़वा(श्री संजय कुमार) के नेतृत्व में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गढ़वा(श्री नीरज कुमार), पुलिस उपाधीक्षक (चिरंजीव मंडल), पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय गढ़वा(सुश्री यशोधरा), कार्यपालक पदाधिकारी गढ़वा, थाना प्रभारी, गढ़वा (सुनील कुमार तिवारी), अंचल अधिकारी, गढ़वा, महिला थाना प्रभारी, गढ़वा एवं अन्य पदाधिकारी तथा पुलिस बल के साथ छापामारी किया गया।

प्राप्त सूचना के आलोक में छापामारी दल द्वारा कई संदिग्ध होटल स्थलों पर पहुंचकर सघन जांच किया गया। जांच के क्रम में नाबालिक लड़का एवं लड़कियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। साथ ही अन्य बालिक लड़का एवं लड़कियों को भी जांच हेतु थाना लाया गया है।

जांच के क्रम में यह भी पाया गया कि संबंधित सभी होटल के संचालकों द्वारा आगंतुक पंजी(रजिस्टर) में ठहरने वाले व्यक्तियों का सहीं एवं पूर्ण विवरण दर्ज नहीं किया जा रहा था तथा कई मामलों में बिना वैध पहचान पत्र के ही कमरा उपलब्ध कराया जा रहा था, जो कि सरकारी दिशा-निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन है।

बिना दस्तावेज के बालिक लड़का एवं लड़कियों को रूम उपलब्ध कराना तथा नाबालिक जोड़ों को बिना पहचान सत्यापन के ठहराना एवं अनैतिक गतिविधियों हेतु कमरा उपलब्ध कराना अत्यंत गंभीर मामला है। इसे गंभीरता से लेते हुए जांचोपरांत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। RDS होटल, SNC होटल एवं तिवारी होटल को अनुमंडल पदाधिकारी, गढ़वा के द्वारा तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। इस मामले में संलिप्त होटल के कर्मियों से पूछताछ की गई।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!