Jharkhand : पश्चिम सिंहभूम जिले में नवजात शिशु की कथित मृत्यु पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान

Ranchi : भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर उपमंडल अस्पताल में सही ढंग से प्रसव पूर्व और प्रसवोत्तर चिकित्सा देखभाल न मिलने के कारण नवजात शिशु की मृत्यु की खबर का स्वतः संज्ञान लिया है।खबरों के अनुसार, 7 मार्च 2026 को अस्पताल द्वारा एम्बुलेंस की सुविधा न दिए जाने पर पिता को शिशु के शव को गत्ते के बक्से में रखकर बंगरासाई गांव ले जाना पड़ा।

आयोग ने पाया है कि अगर इस खबर में दी गई जानकारी सही है, तो यह पीड़िता के मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन का मामला है। इसलिए, आयोग ने रांची स्थित स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव और झारखंड के पश्चिम सिंहभूम के उपायुक्त को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

9 मार्च 2026 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अस्पताल के कर्मचारियों ने परिवार को मृत शिशु के शव को अस्पताल से बाहर ले जाने के लिए मजबूर किया और किसी भी प्रकार की सहायता देने से भी इनकार कर दिया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!