M.S.A. School : सेकेंड टर्मिनल परीक्षा का परिणाम घोषित, विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने लूटी खूब वाहवाही


Palamu : मेदिनीनगर पोखराहा खुर्द स्थित एमएसए पब्लिक स्कूल में आज विज्ञान प्रदर्शनी और सेकेंड टर्मिनल परीक्षा का परिणाम पैरेंट्स टीचर मीटिंग आयोजित कर सैकड़ों अभिभावकों के समक्ष घोषित किया गया। बच्चे अपना रिजल्ट्स देख काफ़ी उत्साहित दिखे। इस मौके पर बच्चों के द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया था। जिसमे बच्चों ने अपनी प्रतिभा और विश्लेषण के बदौलत खूब वाह-वाहवाही लूटे। बच्चों ने इस कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक अनेकों मॉडल्स प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिया, उनके द्वारा प्रस्तुत किया गया मॉडल्स ताजमहल, सोलर सिस्टम, पेट्रोल डीजल एक्सपेरिमेंट, बैलून एक्सपेरिमेंट, चलनी से पानी रोकने जैसा मॉडल्स और एक्सपेरिमेंट्स का अभिभावकों ने बड़ी उत्सुकता से अवलोकन किया, मॉडल्स का सराहना कर बच्चों का होसला आफजाई किया और इसे प्रशंसनीय कार्यक्रम बताया।

विद्यार्थियों को मेरिट सर्टिफिकेट देकर किया गया सम्मानित

मौके पर सभी क्लास के टॉप 10 एचीवर्स विद्यार्थियों को अभिभावकों के समक्ष मेरिट सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्कूल संस्थापक सह अध्यक्ष मों शफीक अंसारी ने कहा बच्चों का सर्वांगीण विकास ही इस विद्यालय परिवार का लक्ष्य है। उन्होंने बेहतर करने वाले बच्चों को बधाई देते हुए निरंतर आगे बढ़ते रहने का कामना किए। शिक्षक अफ़जल शफ़ीक ने अपने संबोधन में कहा इस स्कूल के बच्चे हर क्षेत्र में बेहतर परिणाम दे रहे है और कम फीस में यहाँ पढ़ाई का बेहतर माहौल है और अभी नए सत्र के लिए नामांकन भी शुरू है तो आप सब भी अपने बच्चों का बेहतर भविष्य के दाखिला अवश्य कराएं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में इनका रहा योगदान

कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक आरके झा, सुहैल आलम, खुशबू सोनी, शिल्पी शुक्ला, सोनी कांस्य , अमरेश गुप्ता, विकाश चंद्र, अनिल प्रजापति सर सहित सभी बच्चे और अभिभावकों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!