Manatu: फांसी लगाकर महिला ने की आत्महत्या,जांच में जुटी पुलिस

पलामू :.मनातू थाना क्षेत्र के दलदलीया गांव में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है।मृतका की पहचान महेंद्र परहिया की पत्नी तुला देवी (लगभग 40 वर्ष) के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही मनातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला ने अपने घर के बाहर फांसी लगाकर आत्महत्या की है।हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!