मिस महाराष्ट्र प्रतियोगिता में गढ़वा डीडीसी पशुपतिनाथ मिश्रा की बेटी श्रुति मिश्रा बनीं फर्स्ट रनर-अप

गढवा : झारखंड की होनहार बेटी श्रुति मिश्रा (22 वर्ष) ने गोवा में आयोजित मिस एंड मिसेज महाराष्ट्र प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ‘मिस महाराष्ट्र फर्स्ट रनर-अप’ का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने न केवल स्वयं को बल्कि पूरे झारखंड की प्रतिभाओं और रचनात्मकता को गौरवान्वित किया है।श्रुति वर्तमान में गढ़वा के उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा की पुत्री हैं तथा मूल रूप से बोकारो स्टील सिटी, झारखंड से संबंध रखती हैं। वे पुणे मे बीबीए एलएलबी की पढ़ाई कर रही हैं। पढ़ाई के साथ-साथ उनकी अतिरिक्त गतिविधियों, मंच कला और व्यक्तित्व विकास में विशेष रुचि रही है।इस संबंध में प्राप्त सूचना के अनुसार उक्त प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन कारा फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया, जिसकी संस्थापक ज़ोया सिराज शेख हैं। प्रतियोगिता का आयोजन 28 नवंबर से 2 दिसंबर तक ताज विवांता, गोवा में किया गया, जिसमें देशभर से अंतिम रूप से चयनित 12 प्रतिभागियों ने भाग लिया।कार्यक्रम में एलेना मैक्सीमोवा, हिना खान एवं ज़ोया सिराज शेख जैसी विशिष्ट हस्तियाँ उपस्थित रहीं। विशेष आकर्षण यह रहा कि हिना खान ने स्वयं मंच पर श्रुति मिश्रा को क्राउन पहनाया।

Also Read

आत्मविश्वास और प्रतिभा से मिली सफलता

श्रुति मिश्रा ने आत्मविश्वासपूर्ण मंच संचालन, संतुलित व्यक्तित्व, प्रभावशाली रैम्प वॉक और गरिमामयी प्रस्तुति के माध्यम से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया।

गर्व का क्षण

श्रुति की इस उपलब्धि ने गढ़वा, बोकारो एवं पूरे झारखंड के क्रिएटिव युवाओं को गर्व की अनुभूति कराई है। उन्होंने भविष्य में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंचों पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करने तथा महिला सशक्तिकरण व शिक्षा से जुड़े सामाजिक कार्यों में योगदान देने की इच्छा व्यक्त की है।
बेटी की इस उपलब्धि पर उप विकास आयुक्त श्री मिश्रा ने खुशी जाहिर की है। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों एवं परिचित लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!