
Nagar Nigam Election : महापौर प्रत्याशी अरुणा शंकर आज दाखिल करेंगी अपना नामांकन

Palamu : मेदिनीनगर नगर निगम की महापौर प्रत्याशी अरुणा शंकर आज 2 फरवरी दिन सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। इस बाबत उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल स्मृति नगर भवन, टाउन हॉल से शुरू होने वाले नामांकन आशीर्वाद यात्रा में सभी निगमवासी सादर आमंत्रित हैं। अपने शहर के बेहतर कल के लिए अपना समर्थन और स्नेह देने जरूर पहुंचें। बता दें कि मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू है। मेयर प्रत्याशी सहित वार्ड सदस्यों के प्रत्याशी भी नामांकन में पूरे दम लगाते देखे जा रहे हैं। आज से मेयर के प्रत्याशी नामांकन भरना शुरू करेंगे। मेदिनीनगर नगर निगम के चुनाव में जितने भी मेयर पद के प्रत्याशी हैं, सभी के द्वारा नामांकन भरने के लिए जोर-जोर से तैयारी शुरू कर दी गई है। सभी प्रत्याशी अपने समर्थकों से संपर्क स्थापित कर नामांकन में पहुंचने का आग्रह कर रहे हैं।
पलामू के सभी पांच नगर निकायों में 23 फरवरी को होगा मतदान
पलामू के सभी पांचो नगर निकायों यथा मेदिनीनगर नगर निगम, विश्रामपुर नगर परिषद,छतरपुर हुसैनाबाद एवं हरिहरगंज नगर पंचायत के लिये आगामी 23 फरवरी को मतदान किया जायेगा।वहीं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थी 29 जनवरी से 4 फरवरी तक अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे जिसके लिये महापौर/अध्यक्ष पद के लिए 5 हज़ार रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है।इसी तरह वार्ड सदस्य हेतु 1 हज़ार।नाम निर्देशन सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक होगा।वहीं संवीक्षा 5 फरवरी को होगी।नाम वापसी 6 को जबकि अभ्यर्थियों के बीच 7 फरवरी को निर्वाचन प्रतीक का आवंटन कर दिया जायेगा।दिनांक 23 फरवरी को 246 मतदान केंद्रों पर वोटिंग किया जायेगा जबकि मतों की गिनती 27 फरवरी को होगा।




