
Naudiha Bazar : बटाने डैम के खतरनाक स्थल पर सेल्फी नहीं लेने की थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने दी चेतावनी
Palamu : नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत पिकनिक स्पॉट बटाने डैम सहित अन्य स्थलों पर वाहन चेकिंग व चालकों ब्रेथ एनालाइजर से जांच किया गया। डैम किनारे खतरनाक स्थान पर जा कर सेल्फी नहीं लेने की सख्त हिदायत दी गई। नौडीहा बाजार थाना के अंतर्गत बटाने डैम इस क्षेत्र का पिकनिक के लिए प्रसिद्ध जगह माना गया है। इस पर्यटन स्थल पर दिसंबर माह से लेकर जनवरी तक काफी संख्या में घूमने एवं पिकनिक मनाने आते हैं। थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने आम जनमानस एवं लोगों से अपील किया है कि पिकनिक के दौरान बच्चों को गहरे पानी ने जाने दें। उन्होंने सतर्क एवं सुरक्षित रहने के लिए अपील किया है। मौके पर सहायक पुलिस अवर निरीक्षक दीपक कुमार सहित अन्य पुलिस जवान मौजूद थे।





