Naudiha Bazar : समर्पण वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा जरूरतमंदों के बीच किया गया कम्बल का वितरण

Palamu : पलामू जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड के अतिसुदूरवर्ती पंचायत लक्ष्मीपुर के महुअरी टोला रसिकटाड, जो बटाने डैम के तराई में अवस्थित है। यहां लगभग 50 से अधिक अत्यंत गरीब भुईयां परिवार निवास करते हैं। कड़ाके के ठंडे को देखते हुए समर्पण वेल्फेयर ट्रस्ट के सौजन्य से सभी परिवारो के बीच कंबल वितरित किया गया। ट्रस्ट के निदेशक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दो सौ से अधिक कंबल गरीबों में वितरित करने का लक्ष्य है। दो से तीन दिन में अन्य गांवों के असहाय लोगों को कंबल दे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मेरा ट्रस्ट बिगत तीन वर्षो से निरंतर गरीबों की सेवा में समर्पित है। जरूरतमंदों को वस्त्र,कंबल, कन्या दान समाग्री ट्रस्ट के द्वारा उपलब्ध कराई जाती है।

इनकी रही उपस्थिति

मौके पर ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर के मुखिया श्रीमती हेवंती देवी, पंचायत समिति सदस्य श्रीमती सुनीता देवी, उप मुखिया श्रीमती पुष्पा देवी, समाजसेवी डॉ प्रभु शर्मा, सतेन्द्र चौधरी, संजय माली, हरिओम रजक, मुकेश कुमार सिंह,रौनक माली, बिट्टू कुमार सिंह, कश्यप प्रजापति, मनोज कुमार पटेल, सहित कई गणमान्य लोग व सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!