Naudiha Bazar : सांस्कृतिक कार्यक्रम में मिशन के स्टार गायक विकास राव ने प्रस्तुत किया गीत संगीत
Palamu : पलामू जिले के छतरपुर प्रखंड के कऊवल गांव के टोला मोहलनीय निवासी भोजपुरी गायक विनय सागर के तिलक समारोह में मिशन के स्टार गायक विकास राव ने अपने गीत संगीत प्रस्तुत कर श्रोताओं का दिल जीत लिया। उन्होंने बेहतर तरीके से अपना कलाकारी के जलवा दिखाया। श्रोतागण का भंयकर ठंड की रात में भी भीड़ उमड़ी और कार्यक्रम रंगारंग रहा। मिशन के स्टार गायक विकास राव ने कई गीत संगीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर बसपा जिला प्रभारी अनुज कुमार, बसपा जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार, राजद प्रखंड अध्यक्ष सह विशुनपुर पंचायत के मुखिया जितेंद्र कुमार भारती, पत्रकार संघ के उपाध्यक्ष विश्वप्रेम कुमार , कऊवल पंचायत के मुखिया राजेश्वर राम, रविदास महासभा के प्रखंड अध्यक्ष शिवनंदन राम, दलित प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष नीतीश कुमार ने मिशन के स्टार गायक विकास राव को अंग वस्त्र एवं माला देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में गायक मंटू राजा,धर्मेंद्र उजाल,पंकज , सोनी सरगम, श्याम सवारियां समेत काफी संख्या में संगीत प्रेमी मौजूद थे।





