News Break : ऊर्जा संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाई

New  Delhi : पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और उसके कारण उपजे ऊर्जा संकट के बीच सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। दरअसल सरकार ने शुक्रवार को प्रति लीटर पेट्रोल-डीजल पर 10 रुपये एक्साइज ड्यूटी घटाने का फैसला किया है। सरकार के इस कदम के बाद पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी, जो पहले 13 रुपये थी, वो अब घटकर 3 रुपये रह गई है और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी, जो पहले 10 रुपये थी, वो अब शून्य हो गई है।

इधर भारत सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से सीजीडी नेटवर्क विस्तार के लिए आवश्यक आवेदनों को शीघ्र स्वीकृत करने का अनुरोध किया है। पेट्रोलियम मंत्रालय को राजस्थान और मध्य प्रदेश से सीजीडी व पीएनजी सुधारों पर आवेदन मिले हैं, जिनकी जांच हो रही है। सरकार ने केंद्रीय मंत्रालयों से सीजीडी बुनियादी ढांचे की लंबित अनुमतियों को तेजी से निपटाने का आग्रह किया है। केंद्रीय मंत्रालयों से अपने प्रतिष्ठानों में पीएनजी मांग का मूल्यांकन कर नोडल अधिकारी नामित करने का अनुरोध है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!