Nigam Ellection Ward 23 : प्रियंका गोस्वामी ने मनोज सिंह को दिया समर्थन,वापस ली उम्मीदवारी

मनोज सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने का लिया गया निर्णय

Palamu : नगर निगम चुनाव की आहट के साथ ही वार्ड संख्या 23 में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। शनिवार को नवाटोली स्थित ललित श्री मंदिर परिसर में आयोजित एक बैठक ने वार्ड की भावी तस्वीर साफ कर दी है। इस बैठक का सबसे महत्वपूर्ण पहलू विशाल सिन्हा (मोनू) और उनकी पत्नी प्रियंका गोस्वामी द्वारा लिया गया निर्णय रहा, जिन्होंने जनहित और वार्ड की एकजुटता को देखते हुए अपनी उम्मीदवारी वापस लेकर मनोज सिंह को समर्थन देने का ऐलान किया है।

पिछले कुछ दिनों से चर्चा थी कि विशाल सिन्हा (मोनू ) की पत्नी प्रियंका गोस्वामी इस बार चुनावी मैदान में उतरेंगी, जिससे मुकाबला होने की संभावना थी। हालांकि, नवाटोली की बैठक में मथंन के बाद एक नया मोड़ आया। वार्ड के विकास और आपसी समन्वय को प्राथमिकता देते हुए प्रियंका गोस्वामी ने अपनी दावेदारी छोड़ मनोज सिंह के नेतृत्व पर भरोसा जताया। इस फैसले का वहां मौजूद प्रबुद्ध नागरिकों और युवाओं ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।

मंदिर परिसर में जुटे लोगों ने एक स्वर में मनोज सिंह की उम्मीदवारी पर मुहर लगाई। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि वार्ड को एक अनुभवी और संघर्षशील नेतृत्व की जरूरत है। मनोज सिंह जनता के सुख-दुख में हमेशा धरातल पर खड़े रहे हैं। विशाल सिन्हा (मोनू) और उनकी पत्नी प्रियंका गोस्वामी का समर्थन मिलने से अब मनोज सिंह की स्थिति बेहद मजबूत हो गई है। लोगों का कहना हैं कि वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए हम सबको एक मंच पर आना जरूरी था। प्रियंका गोस्वामी और मोनू सिन्हा का यह निर्णय वार्ड की एकता के लिए मील का पत्थर साबित होगा। वार्ड के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। इसमें आमजनों का समर्थन हैं। रायशुमारी के बाद ही यह निर्णय लिया गया है।

बैठक में मुख्य रूप से नीरज कुमार वर्मा, सोनू गुप्ता, रिंन्टू राज, धीरज कुमार वर्मा, लखन राम, मुकेश वर्मा, मंतोष गोस्वामी,अकबर अली, मनोज चंद्र, संतोष कुमार सहित भारी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और वार्ड वासी उपस्थित थे। सभी ने संकल्प लिया कि इस बार एकजुट होकर भारी मतों से मनोज सिंह को विजयी बनाएंगे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!