
Noudiha Bazar : विद्यालय कैम्पस में लगे सैकड़ों फलदार पौधे को असामाजिक लोगों ने उखाड़ कर फेंका, ग्रामीण में रोष
Palamu : पलामू जिला स्थित छतरपुर अनुमंडल क्षेत्र के विशुनपुर पंचायत अंतर्गत बारा गांव के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय पकरियाडीह में विद्यालय प्रबंधन समिति एवं ग्रामीणों के द्वारा विद्यालय परिसर में आम व फलदार पौधे लगाई गई थी। गांव के लोगों ने गुरुवार की सुबह विद्यालय के ओर मॉर्निंग वॉक के लिए जाते हैं, तब देखा गया कि विद्यालय परिसर में लगा हुआ आम एवं सैकड़ों फलदार पौधे को उखड़े हुए हैं। इस पर ग्रामीण आगबबूल हो गए। तत्काल दूरभाष के माध्यम से पंचायत के मुखिया जितेंद्र कुमार भारती को सूचना दिया गया। मुखिया जितेंद्र कुमार भारती,पंचायत समिति सदस्य शत्रुध्न साव, उप मुखिया प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह समेत अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर घटना का जायजा लिया। उन्होंने तुरंत स्थानीय थाना को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटकर आगे की करवाई कर रही है। ग्रामीणों ने बताया कि जमालपुर गांव के मिथलेश कुमार सिंह,गुड्डू राम वार्ड सदस्य, मिथलेश कुमार सिंह के पुत्र, सुजीत कुमार सिंह ने आम व फलदार पौधे को उखाड़ कर फेंका है। मिथलेश कुमार सिंह समेत उनके परिजनों का कहना है कि जमीन मेरा है। जबकि विद्यालय बने करीब 25 वर्ष गुजर गया। उस समय से लोग कहा सोए हुए थे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित ग्रामीणों के अंदर काफी रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि नामजद लोगों के ऊपर थाना में लिखित आवेदन देने की सहमति जताई गई है।





