
Padwa Block : अज्ञात वाहन की धक्के से 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत
Palamu : पड़वा थाना क्षेत्र के रजहरा कोयलरी गांव निवासी स्वर्गीय लक्ष्मण राम की पत्नी सीता कुवर उम्र 60 वर्ष की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि गुरुवार के सुबह सीता कुंवर अपने किसी रिश्तेदार के घर जा रही थी।इसी बीच पड़वा थाना क्षेत्र के गाड़ी गांव के पास रास्ता क्रॉस कर रही थी।तभी वह अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी परिजनों को दी गई।घटना की जानकारी मिलने ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच कर घायल सीता कुमार को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल पहले चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान महेंद्र कुमार,विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं। वहीं घटना के बाद पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगाने में जुट गई है।



