Palamu : भ्रष्ट रोजगार सेवक घुस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
पलामू प्रमंडलीय एसीबी टीम ने 7000 घुस लेते नौडीहा बाजार प्रखंड में कार्यरत है रोजगार सेवक जितेंद्र राम को अरेस्ट कर लिया। वह मनरेगा कूप योजना में एंट्री करने के नाम पर रिश्वत ले रहा था। जानकारी के मुताबिक रोजगार सेवक ने कूप निर्माण में राशि आवंटन करने के बदले रिश्वत की मांग की थी. इसकी जानकारी लाभार्थी ने एसीबी को दी थी. जिसके बाद एसीबी ने शिकायत की जांच की. जांच में रिश्वत मांगने की बात साबित होने के बाद एसीबी ने धावा दल का गठन किया. शुक्रवार को तय समय पर लाभार्थी ने जैसे ही रोजगार सेवक को रिश्वत की रकम सात हजार रुपये दिया, वैसे ही वहां पहले मौजूद एसीबी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।रोजगार सेवक को गिरफ्त में लेने के बाद एसीबी की टीम ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में उनका हाथ धुलवाया. हाथ का पानी रंगीन हो गया. जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।





