Palamu Big News : शराब के नशे में दामाद ने ससुर, पत्नी और साली को मारा चाकू, ससुर की मौत

Palamu : छतरपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव में बीती रात शराब के नशे में दामाद ने किसी बात को लेकर अपने ससुर, पत्नी और साली को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद दामाद घटनास्थल से फरार हो गया। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के क्रम में ससुर सुनील यादव की मौत हो गई।जबकि
इनके दो पुत्री पूजा कुमारी और कविता कुमारी का इलाज एमएमसीएच मेदिनीनगर में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर छतरपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।




