Palamu SP Kapil Choudhry के निर्देश पर पूरे जिले में रोड सेफ्टी और एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया
Palamu : पलामू एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर पूरे जिले में रोड सेफ्टी और एंटी क्राइम चेकिंग सोमवार की रात को चलाया गया। चियांकि के इलाके में एससीडीपीओ राजेश यादव, हरिहरगंज टोल प्लाजा के पास सीडीपीओ प्रशांत कुमार, पड़वा और विश्रामपुर क्षेत्र में एसडीपीओ चिरंजीवी मंडल, लेस्लीगंज पांकी के इलाके में एसडीपीओ लेस्लीगंज के नेतृत्व में एंटी क्राइम चेकिंग चलाया गया।

सभी थाना प्रभारी और पुलिस अधिकारी इस अभियान में शामिल रहे। रोड सेफ्टी के नियमों का उल्लंघन करने वालों को चेतावनी दिया गया.
चैनपुर के गांधीपुर में एसडीपीओ राजेश यादव, इंस्पेक्टर पूनम टोप्पो, थाना प्रभारी लालजी के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।




