Palamu में धूमधाम से मना रामनवमी, न्यू सुरभि क्लब, विश्व संघ और महावीर युवा मंडल को मिला प्रथम पुरस्कार
Palamu : महावीर नवयुवक दल जेनरल अध्यक्ष के नेतृत्व में शनिवार की सुबह छह मुहान चौक पर पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया।जिसमे सर्वश्रेष्ठ रथ निकालने वाले हमीदगंज के न्यू सुरभि क्लब,विश्व संघ,महावीर युवा मंडल को प्रथम पुरस्कार मिला। वही द्वितीय पुरस्कार न्यू एकता क्लब,किशोर समाज,शांति विकास संघ को मिला। तृतीय पुरस्कार ओम शांति क्लब, समाज कल्याण समिति,बजरंग बली सेवा समिति को दिया गया। मूर्ति रखने वाले संघ को भी रामनवमी पूजा के अध्यक्ष मंगल सिंह के द्वारा ट्रॉफी और तलवार देकर सम्मानित किया गया। भंडारा आयोजन के लिए भी विभिन्न संगठनों को अध्यक्ष मंगल सिंह के द्वारा सम्मानित किया गया।

बताते चले की शहर में एक से बढ़कर एक आकर्षक रथ और झांकी निकाले गए थे। जिनमें रामभक्तों की आस्था और कला का अनूठा संगम देखने को मिला। मौके पर उपस्थित महावीर नवयुवक दल के जेनरल अध्यक्ष मंगल सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार रामनवमी में जेसीबी के द्वारा राम भक्तों पर पुष्प वर्षा किया गया जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। उन्होंने कहा कि रामनवमी पूजा के दौरान राम भक्त मेदिनीनगर शहर में तरह-तरह के रामरथ और झांकी प्रस्तुत किए थे।उन्हें बेहतर रामरथ और झांकी प्रस्तुत करने पर पुरस्कृत किया गया।उन्होंने कहा कि अगले बार रामनवमी पूजा के अवसर पर इससे भी बेहतर कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।
मौके पर मनोहर कुमार लाली,भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी,मनोहर कुमार लाली,विजय ओझा, पंकज जायसवाल, बबलू गुप्ता, दुर्गा जौहरी,रंजीत चंद्रवंशी, सुधीर सिंह सहित अन्य महावीर नवयुवक दल के सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।




