Pipratad : सब्जी विक्रेता की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में आक्रोश

Palamu : पलामू जिले के पिपराटॉड़ थाना क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने एक सब्जी विक्रेता अब्दुल बारीक मियां उम्र लगभग 40 वर्ष को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया था। जिनका रांची रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई।इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल उत्पन्न है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अब्दुल बारीक मियां पिपराताड़ थाना क्षेत्र के केलहवा बाजार में सब्जी बेचने का काम करते थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनका कुछ लोगों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने उसे लाठी-डंडे से बेरहमी से पीट दिया।जिसके वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया था।जहां इलाज के क्रम में मंगलवार की सुबह उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!