PLFI के 6 उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Khunti : पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) से जुडे छह उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार देर शाम खूंटी थाना क्षेत्र की तजना नदी के समीप नहर किनारे की गई छापेमारी में प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई से जुड़े छह आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों में विजय भोक्ता (26), धीरज कुमार (22), अभिषेक कुमार (29), शुभम कुमार पोद्दार (25), निमिष गोप उर्फ हनी (30) और रांची के पोखर टोली, मिलन चौक, हिनू निवासी राम अयोध्या शर्मा उर्फ राजा शर्मा (43) शामिल हैं।

इनके पास से अवैध हथियार, कारतूस, कई मोबाइल फोन, लेवी वसूली से जुड़े दस्तावेज और विभिन्न बैंकों के चेक और पासबुक बरामद किए गए हैं।

यह जानकारी खूंटी एसपी मनीष टोप्पो ने शनिवार को प्रेस वार्ता में दी। एसपी ने बताया कि गत शुक्रवार की शाम यह सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी कार से आकर तजना नदी के पास नहर किनारे इकट्ठा हुए हैं और वे अवैध हथियार के साथ लेवी की राशि लेने एवं किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए एसडीपीओ वरुण कुमार रजक के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया।

छापामारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तजना नदी के समीप नहर किनारे से विजय भोक्ता, धीरज कुमार और अभिषेक कुमार उर्फ अभिषेक राम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में इन लोगों ने अपने अन्य साथियों के रांची की ओर जाने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने कालामाटी टुंगरी के पास पीछा कर एक्सयूवी-500 कार में सवार शुभम कुमार पोद्दार उर्फ शुभम कुमार, निमिस गोप उर्फ हनी और राम आयोध्या शर्मा उर्फ राजा शर्मा को भी पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपितों के पास से 13 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 7.65 एमएम का एक देशी पिस्टल, दो मैगजीन, 22 जिंदा कारतूस, विभिन्न नामों के बैंक पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड, अलग-अलग नाम से खरीदे गए मोबाइल फोन की रसीदें, पीएलएफआई संगठन के पर्चे, लेवी वसूली का हिसाब लिखी नोटबुक एवं व्यवसायियों-ठेकेदारों के नाम, पता और मोबाइल नंबर की सूची बरामद की गई। इसके अलावा जमीन खरीद-बिक्री से संबंधित कागजात और दो कार (स्विफ्ट संख्या जेएच 01ईयू-2791 तथा एक्सयूवी-500 संख्या जेएच 01बीजे-0012) भी जब्त की गई।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!