
Police Action : पलामू पुलिस ने पांकी व मनातू में अवैध अफीम की खेती पर चलाया डंडा
Palamu : पांकी और मनातू थाना की पुलिस ने 12 जनवरी को पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कसमार के जंगली क्षेत्र में वन भूमि पर अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान करीब 04 एकड़ क्षेत्र में लगी अवैध अफीम की फसल को पूर्ण रूप से विनष्ट किया गया।
विनष्टीकरण अभियान में पांकी थाना के पदाधिकारी पुअनि रविन्द्र राहुल साय, सअनि श्यामलाल यादव, सअनि रामनाथ मंडल,पांकी थाना एवं ताल पिकेट के जवानों के साथ-साथ वन विभाग की टीम संयुक्त रूप से शामिल रही।
इस अवैध अफीम की खेती में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। नाम–पता सत्यापन के उपरांत वन विभाग द्वारा वन अधिनियम के अंतर्गत वन वाद दर्ज कर अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
मनातू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुंडीलपुर के जंगलों में भी विभिन्न स्थानों पर करीब 04 एकड़ भूमि में लगी अवैध अफीम की खेती का विनष्टीकरण किया गया है। इस मामले में भी संबंधित लोगों की पहचान कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।पलामू पुलिस एवं वन विभाग द्वारा अवैध मादक पदार्थों की खेती के विरुद्ध आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।





